हिलसा: मदारपुर गांव में बदमाशों ने पति-पत्नी को मारपीट कर घायल किया
Hilsa, Nalanda | Apr 26, 2025 हिलसा थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में बदमाशों ने पति-पत्नी को मारपीट कर जख्मी कर दिया है, जख्मी पति पत्नी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में लाया गया। जख्मी की पहचान मदारपुर गांव निवासी बब्बन जमादार के 25 वर्षीय पुत्र बड़ा बाबू एवं, बड़ा बाबू के 20 वर्षीय पत्नी मानती कुमारी है।