हाथीपुर गांव निवासी दिवंगत शुभम द्विवेदी की स्मृति में उनके पैतृक गांव में एक स्मृति द्वार का लोकार्पण किया गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार को 12 बजे फीता काटकर शुभम द्विवेदी द्वार का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुभम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।