नेहरू स्पोर्टिंग क्लब एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 51वीं स्वर्गीय नारायणसिंह मेमोरियल ऑल इंडिया गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का भव्य समापन शनिवार को हुआ। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में साउथ ईस्टर्न रेलवे कोलकाता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीएसएफ जालंधर को 4–1 गोल से पराजित कर स्वर्ण कप पर कब्जा जमाया।