रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की आपूर्ति और बुकिंग में आ रही दिक्कतों को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीष मक्कासर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता खाली एलपीजी सिलेंडर हाथों में लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।