पटेढ़ी बेलसर: बेलसर थाना क्षेत्र के धरमपुर में सड़क दुर्घटना, मोटरसाइकिल सवार घायल
बेलसर थाना क्षेत्र के धर्मपुर में सड़क दुर्घटना में शनिवार की संध्या करीब 5:00 मोटरसाइकिल सवार फ़कुली निवासी अजय राम घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया गया कि अजय राम जो लालगंज की तरफ से आ रहा था तथा दूसरी मोटरसाइकिल वाला जो दूसरी दिशा की तरफ से जा रहा था इसी बीच दोनों में टक्कर हुई। जिसमें अजय राम गिरकर घायल हो गया।