BDO सीके सिंह के निर्देश पर आवास योजना के ब्लॉक कॉर्डिनेटर मोहन महरा के नेतृत्व में गठित टीम शनिवार शाम 5 बजे तक अलुवारा पंचायत में निर्माणाधीन आवासों का जायजा लिया। बताया कि पंचायत के कई गांवों में अबुआ व पीएम आवास योजना के 2 दर्जन लाभुकों से मिलकर टीम ने जल्द उसे अपने आवास के निर्माण कार्य को पूरा करने अन्यथा भुगतान की गई राशि रिकवरी होने की चेतावनी दी है।