बस्ती: नगर पंचायत नगर बाजार स्थित मदरसे के परिसर में आयोजित की गई रोजा इफ्तार पार्टी
Basti, Basti | Mar 22, 2025 नगर पंचायत नगर बाजार स्थित मदरसे के परिसर में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया हैं। जिसमें मौजूद रोजेदारों ने अमन चैन के लिए दुआ मांगी। कार्यक्रम में गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली। आयोजक रशीद अहमद ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें नगर पंचायत सहित आसपास के जगहों से लोग इफ्तार में शामिल होने आए थे।