होशंगाबाद नगर: जिला शिक्षा अधिकारी ने दी जानकारी, 2 अप्रैल से एसएनजी स्कूल में पुस्तक मेला आयोजित होगा, अभिभावक उठाएं लाभ
नर्मदापुरम शिक्षा विभाग जिले में पुस्तक मेले का आयोजन करेगा मंगलवार शाम करीब 5 बजे जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि नर्मदापुरम में 2 से 4 अप्रैल तक पुस्तक मेले का आयोजन नर्मदापुरम के एसएनजी स्कूल के सभा कक्ष में आयोजित होगा। जबकि 1 से 7 अप्रैल के बीच में जिले के सभी ब्लॉकों में स्थानीय प्रशासन की सहमति से निश्चित स्थान पर पुस्तक मेलों का आयोजन किया जाएगा।