जशपुर जिले के कांसाबेल वन परिक्षेत्र के ग्राम केनाडांड में बुधवार की सुबह 7 बजे एक जंगली हाथी के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी 4 वर्षीय नातिन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची का पैर टूट गया है, जिसे इलाज के लिए पत्थलगांव अस्पताल रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका देरोठिया बाई (57 वर्ष) बुधवार सुबह अपने घर के पीछे बाड़ी में