विधानसभा में शून्यकाल प्रश्न के माध्यम से कोयलांचल क्षेत्र खलारी में लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र में संवेदक द्वारा बरती जा रही लापरवाही का गंभीर मुद्दा कांके विधायक सुरेश बैठा ने सदन के पटल पर रखा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में गड़बी हो रही है उसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिये।