जगदलपुर स्थित विधायक कार्यालय में श्री बालाजी टेंपल कमेटी, बस्तर डिस्ट्रिक आंध्र एसोसिएशन ट्रस्ट के सदस्यों से जगदलपुर विधायक किरण देव ने मुलाकात की। इस दौरान उन्हें श्री श्री भगवान वेंकटेश्वर स्वामी, श्री बालाजी मंदिर के रजत जयंती महोत्सव का आमंत्रण प्राप्त हुआ। विधायक किरण देव ने कार्यालय में पहुंचे अन्य आगंतुकों और कार्यकर्ताओं से भी आत्मीय भेंट की।