सैलाना: रतलाम बांसवाड़ा रोड यूको बैंक के सामने तेज रफ्तार ऑटो चालक ने फरियादी के ऑटो में मारी टक्कर, फरियादी हुआ घायल
Sailana, Ratlam | Apr 24, 2024 सरवन थाना अंतर्गत लक्ष्मण नामक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि रतलाम बांसवाड़ा रोड यूको बैंक के सामने ऑटो रिक्शा की चालक ने अपने ऑटो को तेज गति पर लापरवाही पूर्वक चलाकर फरियादी के ऑटो को टक्कर मार दी जिससे कि फरियादी को चोट आई है। वहीं पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।