टीकमगढ़: टीकमगढ़ के 500 साल पुराने काल भैरव मंदिर में भैरव अष्टमी समारोह शुरू, छत नहीं डल सकी
टीकमगढ़ शहर के करीब 500 साल पुराने श्री काल भैरव मंदिर में भैरव अष्टमी समारोह शुरू हो गया है। पीठ पूजन के साथ पांच दिवसीय समारोह की शुरुआत हुई। शनिवार को भैरव अष्टमी पर्व पर प्रतिमा का रुद्राभिषेक होगा। विशेष आकर्षण श्रृंगार के साथ महा आरती उतारी जाएगी।साथ ही 56 भोग का प्रसाद लगाया जाएगा।