मुरादाबाद: अंबेडकर पार्क में कांग्रेसियों ने ट्रंप का पुतला फूंका, अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ नारेबाजी की
मुरादाबाद में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने ट्रंप के खिलाफ नारेबाजी भी की। जिला कांग्रेस के प्रवक्ता सुधीर पाठक ने कहा कि प्रवासी भारतीयों के साथ अमेरिकी प्रशासन ने क्रूर और अमानवीय व्यवहार किया है। इसलिए कांग्रेस ने डोनाल्ड ट्रम्प का पुतला फूंका है।