नागौर शहर में बुधवार को पत्रकारों का दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के डायरेक्टर वीरेंद्र चौधरी सहित नागौर जिला मुख्यालय के पत्रकारों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामना दी। साथ ही पत्रकारों से जुड़े हुए मुद्दों पर चर्चा की। बुधवार को शाम करीब 6:00 बजे विजयवल्लभ चौराहा स्थित ऑटोमोबाइल शोरूम में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।