महोबा: महोबा जिला पुरुष अस्पताल में बच्चे का इलाज कराने आई महिला तीमारदार के बैग से ₹3000 चोरी, मचा हड़कंप
Mahoba, Mahoba | Mar 28, 2026 महोबा जनपद के खरेला कस्बा निवासी शिवानी जोशी अपने 11 वर्षीय पुत्र पंकज जोशी का इलाज कराने जिला पुरुष अस्पताल आई थी।महिला का आरोप है कि वह ओपीडी में रखी कुर्सी में अपना बैग छोड़कर दबा लेने चली गई और जब लौटी तो उसका बैग गायब था। 20 मिनट बाद अज्ञात युवक अस्पताल में तैनात महिला होमगार्ड को बैग दे कर चला गया और जब महिला ने बैग देखा तो उसमें रखे 3000 रुपए गायब थे।