कलान: सावन माह के पहले सोमवार को कलान व जलालाबाद क्षेत्र के शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने पहुंचे शिव भक्त
शाहजहांपुर जनपद के तहसील जलालाबाद क्षेत्र के गांव से लेकर नगर तक शिव मंदिरों में सवेरे से ही पूजा पाठ करने वालों की लाइन लगी हुई है. उपवास रखने वाले लोग मंदिरों में पहुंचकर बम बम भोले के नारे लगाकर पूजा अर्चना कर रहे हैं।सावन मास के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है