जानसठ: रामराज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर टॉप-10 एक बदमाश को किया गिरफ्तार, 10 लीटर कच्ची शराब बरामद
रामराज पुलिस ने मुखबिर विकास की सूचना पर एक टॉप टेन बदमाश को किया गिरफ्तार।एसएसपी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में जनपद में चल रहे अपराध और अपराधी के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत रामराज पुलिस ने क्षेत्र के हाईवे मार्ग से टॉप टेन बदमाश चंद्र पुत्र शंकर को गिरफ्तार किया है,जिसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।तस्करी के कारोबार को भी करता था।