भिवानी: लघुसचिवालय के समक्ष सरकार की वादाखिलाफी से गुस्साए लिपिकों ने कहा: 16 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में लेंगे भाग
सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, नगर निगमों और विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मियों का सांझा संगठन हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले विभिन्न विभागों के लिपिक वर्गीय कर्मी स्थानीय चौ. सुरेंद्र सिंह पार्क में एकत्रित हुए।इस दौरान प्रदर्शन कर डीसी दफ्तर पर नोटिफिकेशन की प्रतियां व मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंका।