भिवानी: PWD रेस्ट हाउस में भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चंदा गुप्ता ने ली बैठक, दिए दिशा-निर्देश
सोमवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चंदा गुप्ता ने की। इस दौरान उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने तथा केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को घर घर पहुंचाने का आह्वान किया।