राघौगढ़ विधानसभा में SIR कार्य में लापरवाही पर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने दो शिक्षको को निलंबित किया है। 13 नवंबर को कलेक्टर के आदेश में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 31 राघोगढ़ के मतदान केंद्र क्रमांक 61 के BLO राकेश कुमार शर्मा और ग्राम ककवासा मतदान केंद्र क्रमांक 46 के BLO रामचरण अहिरवार को SIR कार्य शुरू न करने और मोबाइल बंद रखने पर निलंबित किया गया है।