रामपुर: मुख्य विकास अधिकारी ने चमरौआ विकासखंड के ग्राम पंचायत भण्डपुरा का किया निरीक्षण
Rampur, Rampur | Sep 11, 2024 मुख्य विकास अधिकारी श्री नन्द किशोर कलाल ने विकास खण्ड चमरौआ के ओडीएफ ग्राम पंचायत भण्डपुरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत भण्डपुरा में स्थापित अपशिष्ट स्थिरीकरण तालाब (डब्ल्यूएसपी) का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत अधिकारी ने बताया कि डब्ल्यूएसपी का निर्माण लगभग 4 माह पूर्व कराया गया है।