बिसौली: बिसौली नगर में मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा में सामाजिक सद्भाव कार्यक्रम में कोतवाल का फूलमालाओं से स्वागत किया गया
Bisauli, Budaun | Sep 26, 2025 बिसौली नगर में मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा में सामाजिक सदभाव को लेकर शुक्रवार को 5 बजे करीब आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद एवं पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। नगर में सामाजिक सदभाव बनाए रखने के लिए कोतवाल ने मुस्लिम धर्मगुरुओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ बैठक की।