कटंगी: पेट्रोल पंप बंद होने की अफवाह से क्षेत्र में अफरा-तफरी, लोग केन और बोतल में पेट्रोल भरते दिखे
बालाघाट जिले में पेट्रोल पंप बंद होने और पेट्रोल खत्म होने की अफवाह के बाद जिलेभर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। मंगलवार 24 मार्च की दिन रात पेट्रोल पंप पर गाड़ियों की कतार लग गई। कटंगी क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा। क्षेत्र की दोनों ही तहसीलों के पेट्रोल पंपों में वाहनों की लंबी कतार ईंधन भरने के लिए पहुंच गई। ऐसी स्थिति में प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।