मोदीनगर: मोदीनगर स्थित काजमपुर गेट से देर रात चोरी हुई बाइक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मोदीनगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले काजमपुर गेट से मंगलवार देर रात बाइक चोरी का मामला सामने आया, जिसका सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके से आए दिन बाइक चोरी की घटनाएं सामने आती हैं। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन चोरी की घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है।