पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने ठगों का न्यायालय से लिया रिमांड, मोबाइल फोनों से ₹11 लाख की ठगी करने के मिले सबूत
पहाड़ी थानाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि साइबर ठगीं के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 6 मोबाइल फोन,दो फर्जी सिम कार्ड जब्त किए थे। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया गया है। आरोपियों के मोबाइलों में 11 लाख रुपए की ठगी करने के सबूत मिले हैं। थानाधिकारी ने शनिवार दोपहर 3 बजे दी हैं जानकारी।