गुरुवार को शाम 5:30 बजे बिजनौर से आ रही बिजनौर डिपो अचानक मवाना गंग नहर पुल पर खराब हो गई। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर तक सड़क पर खड़े रहने के बाद यात्रियों को दूसरी रोडवेज बस मिली ।जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस लेते हुए रोडवेज बस में बैठकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।