जीरन: जीरन-हर्कियाखाल मार्ग पर नीलगाय से टकराकर बाइक सवार घायल, इलाज के दौरान मौत
Jiran, Neemuch | Sep 27, 2025 शनिवार को सुबह 10:00 प्राप्त जानकारी के अनुसार जीरन थाना क्षेत्र के जीरन-हर्कियाखाल मार्ग पर शुक्रवार शाम नीलगाय से टकराने पर बाइक सवार 60 वर्षीय जगदीश खटीक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले जीरन और फिर नीमच अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर परिजन उन्हें उदयपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।