नानपारा: नवाबगंज थाने की पुलिस ने 11 माह से फरार गैंगस्टर के मुकदमे में आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।
पुलिस के मुताबिक अंबर लाल पुत्र बाबू उर्फ बाबूलाल निवासी ग्राम पंचायत बसगढ़ी थाना खैरी घाट जनपद बहराइच को प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार पांडे के निर्देश पर उप निरीक्षक रणजीत यादव दिनेश कुमार कुशवाहा ने 11 माह से फरार चल रहे गैंगस्टर के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने न्यायालय भेज दिया।