टोंक: बरौनी पुलिस ने अवैध खनन परिवहन पर कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे तीन वाहनों को किया ज़ब्त, चालक गिरफ्तार
Tonk, Tonk | Mar 20, 2025 टोंक जिले के बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध खनन परिवहन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को जप्त किया है। इस दौरान एक चालक को गिरफ्तार किया है । बरौनी थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने बताया कि चालक कालू पुत्र गोपाल रेगर उम्र 25 साल निवासी साईखेड़ा बूंदी को गिरफ्तार कर अवैध खनन सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।