हाथरस: सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर गौशला रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्या ने की प्रेस वार्ता
सदर कोतवाली क्षेत्र के गौशाला रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर जिलाध्यक्ष शरद महेश्वरी की अध्यक्षता मे एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्या और जिला प्रभारी डीपी भारती के अलावा के जनपद के स्थानीय जनप्रतिनिधि व सैकडों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।