हाथरस: कस्बा मुरसान के आर्य समाज रोड निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, गले पर चोट के निशान, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
जनपद हाथरस के कस्बा मुरसान के आर्य समाज रोड निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थिति मे मौत हो गई, परिजन संदिग्ध परिस्थिति में महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, महिला के गले पर चोट के निशान मिलने पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम कराया है।