हाथरस: गांव लहरा में अज्ञात कारणों से एक व्यक्ति ने पिया तेजाब, हालत बिगड़ने पर परिजन ने अस्पताल में कराया भर्ती
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव लहरा में अज्ञात कारणों के चलते एक व्यक्ति ने तेजाब पी लिया, तेजाब पीने से व्यक्ति की हालत बिगड़ने पर परिजन आनन फानन में व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा व्यक्ति का उपचार किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा व्यक्ति द्वारा पिए गए तेजाब के बारे मे पुलिस को सूचना दी गई।