सरबहदा थाना क्षेत्र के भवानी बिगहा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर चार वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। इसकी जानकारी देते हुए सरबहदा थाना अध्यक्ष निशा कुमारी ने मंगलवार की सुबह 10 बजे बताया कि भवानी बिगहा गांव में छापेमारी का चार वारंटी केदार यादव सकलदेव यादव सूर्य देव यादव और बिंदेश्वर यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।