कार चालक अजीत सिंह पिता बुंदेल सिंह और उनके साथी राघवेंद्र पिता कुंजन राजपूत, दोनों ग्राम बसारी के निवासी हैं। जो खिमलासा से बसाहरी जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार प्रमोद अहिरवार और राहगीर राजू आदिवासी निवासी ग्राम बसारी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रमोद अहिरवार और राजू आदिवासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।