राघोपुर थाना क्षेत्र के हुलास–राघोपुर मार्ग पर स्थित नहर के पास गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। क्षेत्र में छाए घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत राघोपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प