कोरांव: कोरांव क्षेत्र में पसना-अशोकनगर-बहियारी संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त, सड़क पर गहरे गड्ढे, ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी
कोरांव क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण पसना मोड से अशोकनगर होते हुए बहियारी को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया हैं। लगभग 2किलोमीटर लंबी इस सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।आज मंगलवार दोपहर समय लगभग1:00बजे के आसपास ग्रामीणों ने मीडिया से रूबरू होते हुए मार्ग को बनवाने की अपील की।