भोगनीपुर: गजनेर रोड मूसानगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ससुर और दामाद हुए घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
थाना गजनेर के शीतलपुर मनेथु गांव निवासी रंजीत दामाद थाना रेऊना कानपुर नगर के बसौरा कन्हईपुर गांव के मनोज के साथ बाइक से शनिवार को मूसानगर गए थे। वापस लौटते समय शनिवार रात करीब 8 बजे गजनेर रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है ।