जगाधरी: यमुनानगर पुलिस ने नशे को लेकर स्पेशल अभियान चलाकर सात आरोपियों को 98 बोतल शराब और 194 पव्वो के साथ किया गिरफ्तार
यमुनानगर पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया के द्वारा नशे को लेकर चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात जगह पर छापेमारी की। इस दौरान 98 बोतल शराब व 194 पव्वो के साथ 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू की है।