थाईलैंड के बौद्ध भिक्षुओं की 109 दिवसीय पदयात्रा मैनपुरी के नबीगंज पहुंची, जहां उनका ऐतिहासिक स्वागत किया गया। यह पदयात्रा वैश्विक शांति और मानवता का संदेश लेकर निकाली गई है। कस्बे मे प्रवेश करते ही सैकड़ों युवाओं ने 'शांति दूतों' का उत्साहपूर्वक अभिवादन किया। स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने भिक्षुओं पर पुष्प वर्षा की और उन्हें फल व अन्य खाद्य सामग्री भेंट की।