ब्यौहारी: पपौंध क्षेत्र के छतवा में हाथी ने तोड़ा घर, लोगों में नाराज़गी, हुआ नुकसान
पपौंध के छतवा के राजेश यादव के घर को हाथी ने काफी नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों के अनुसार यह हाथी एक की संख्या में है। जो पिछले कुछ माह पहले भी इस क्षेत्र में नुकसान पहुंचा चुका है।हाथी से लोगों में काफी डर का माहौल है।प्रेमवती साहू के घर में भी हाथी ने तोड़ फोड़ मचाई है। वन विभाग बुधवार सुबह 9 बजे फिर मौके पर जायजा लेने पहुंची है।