ब्यौहारी: देवलौंद थाना क्षेत्र: रीवा-शहडोल मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार घायल
देवलौंद थाना क्षेत्र के रीवा शहडोल मार्ग में तेज रफ्तार कार ने बाइक को ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर घायल हुआ है।घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने बुधवार सुबह 7 बजे से जांच शुरू की है।