धालभूमगढ़ प्रखंड के नलधुआ गांव में प्रस्तावित सामुदायिक भवन निर्माण की शुरुआत तो की गई, लेकिन अधूरा छोड़ दिया गया काम अब ग्रामीणों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बन गया है। ठेकेदार द्वारा सड़क किनारे फाउंडेशन के नाम पर गड्ढा खोदकर छोड़ देने से गांव में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि खुले गड्ढे के कारण किसी भी समय हादसा हो सकता है, खासकर बच्चों और बुजुर्ग