बहरोड़: बहरोड के मांढ़ण में कहर बनकर बरसी ओलावृष्टि, गेहूं की फसल हुई चौपट—किसानों के टूटे अरमान
Behror, Alwar | Mar 31, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के मांढ़ण इलाके में मंगलवार शाम करीब पांच बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ हुई भारी ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। कुछ ही मिनटों में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। ओलों की मार इतनी तेज थी कि तैयार खड़ी फसल पूरी तरह गिर गई और कई खेतों में दाने झड़ गए।