बैरिया प्रखंड क्षेत्र में शनिवार के साम करीब पांच बजे दीपावली और धनतेरस को लेकर बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल देखी जा रही है। खासकर पुजहां पटजिरवा, पखनाहा और बैरियर चौक पर सुबह से ही दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें सजा ली हैं। मिठाइयों, दीयों, रंगोली, लाइट, पटाखों और सजावटी सामग्रियों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।