गिरिडीह: नवादा: गिद्धौर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
नवादा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद समीर की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार को 11 बजे शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। वह मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के बुढ़ियाखाद में अपनी बहन के घर आया था। इसी दौरान हनी होली स्कूल के पास एक फोर व्हीलर वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी।