शंभूगंज: छत्रहार गांव से पुलिस ने डेढ़ किलो गांजे के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार
छत्रहार गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए डेढ़ किलो गांजा के साथ कारोबारी प्रियांशु कुमार उर्फ गोलू पिता स्वर्गीय मुकेश राय को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे शंभूगंज थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार कारोबारी पर प्राथमिकी दर्ज कर बांका जेल भेजा जाएगा।