गुना शहर में पिछले कई दिनों से एक मानसिक अस्वस्थ बेसहारा व्यक्ति कचरे का ढेर लेकर घूम रहा था। 22 अक्टूबर को समाजसेवी प्रमोद भार्गव ने बताया, पता लगने पर इसकी जानकारी ली, परिवार को खोजने का प्रयास भी किया, पता नहीं चला। अपना घर आश्रम शिवपुरी भेजा है। जहां उपचार और देखभाल होगी। इस दौरान परिवार को खोजने का प्रयास करेंगे।