डुमरी कटसरी: श्यामपुर भटहां थाना पुलिस ने वीरा छपरा से शराब पीकर हंगामा करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
श्यामपुर भटहां थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि श्यामपुर भटहां थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान वीरा छपरा गांव से शराब के नशे में हंगामा करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार की है. गिरफ्तार व्यक्ति की मेडिकल जांच कराई गई जहां शराब पीने की पुष्टि हुई है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम वीरा छपरा निवासी ओमप्रकाश कुमार है. जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।