डुमरी कटसरी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी कटसरी पर प्रभारी डॉ ने स्वास्थ्य कर्मी के साथ की बैठक, गर्मी को लेकर सभी किया अलर्ट
डुमरी कटसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी डॉक्टर संजय कुमार ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक किया है. बैठक में सभी को निर्देश देते हुए कहा है कि इन दिनों जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है. तापमान 42 डिग्री के पास पहुंच रहा है. इसलिए सभी स्वास्थ्य कर्मी पूरी तरह से अलर्ट रहें और चमकी बुखार से संबंधित कोई भी मरीज आते हैं तो उसका समुचित इलाज करें।